फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के युवक की हत्या, डौला के जंगल में खड़ी कार से लाश बरामद

विज्ञापन
बागपत-मेरठ हाईवे स्थित डौला गांव के पास कार की डिग्गी में शव मिलने के बाद जांच करते एसओ शिवप्रकाश ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत के गांव डौला के जंगल में खड़ी कार से शव हुआ बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत रोड पर डौला गांव स्थित आर्यभट्ट कॉलेज के पास कार की डिग्गी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त सोनीपत निवासी जितेंद्र के तौर पर हुई है। एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। भारी वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या की गई है। खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने आर्यभट्ट कालेज के पास खेतों को जाने वाली चकरोड पर एक कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कार की डिग्गी में युवक का शव पड़ा हुआ था। भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। एसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त महावीर सर्कलपुर खास रोड, सोनीपत के जितेंद्र के तौर पर हुई है। कार भी जितेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें