फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के बदमाशों ने किया था खून-खराबा 

Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गांगनौली कांड के आरोपी पंकज मान आैर हरीश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव के खूनी कांड का बागपत पुलिस और एसटीएफ ने बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर खुलासा किया। सोनीपत के दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। साजिश धनौरा गांव की प्रधान के पति सहदेव ने रची। पुलिस ने एसएलआर, कारतूस, लाइसेंसी राइफल, पांच तमंचे, पांच मोबाइल और 1840 रुपये बरामद किए हैं। एसएलआर से आरोपी पंकज मान को अपनी प्रेमिका के परिजनों का खात्मा करना था। प्रवीण गैंग को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। डीजीपी जावीद अहमद ने केस खोलने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में मेरठ आईजी अजय आनंद और एसपी पूनम ने पत्रकारों को बताया रविवार की रात में पुसार से बुढ़ाना की तरह जाने वाले रजवाहे की पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कबीरपुर मोहल्ला निवासी पंकज मान पुत्र जगदीश मान, गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी हरीश पुत्र रामदिया को दबोचा। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी वकील के यहां सहदेव धनौरा की  मुलाकात हुई थी। सहदेव का सविता के घर पर आना जाना था। उसका भी सविता के घर पर आना जाना शुरू हो गया। कुछ दिन पहले 60 हजार रुपये को लेकर पंकज मान और  सहदेव का विवाद हुआ, इसमें पंकज की तरफ से सविता ने सहदेव के खिलाफ सीओ बड़ौत को शिकायती पत्र भी दिया था। इससे सहदेव धनौरा  सविता से रंजिश रखने लगा था। 

उन्होंने बताया पंकज मान ने प्रेमिका के परिवार को ठिकाने लगाने के लिए असलाह की जरूरत बताई तो सहदेव ने उसे सविता और उसके  परिवार की सुरक्षा में लगे सिपाहियों की हत्या कर असलाह लूटने की सलाह दी। पंकज मान को यह बात जंच गई। इसके बाद गांगनौली कांड की साजिश रची।  10 अक्तूबर को हरीश के साथ मिल कर कोल्ड ड्रिक में नशीली गोली का पाउडर मिलाकर सिपाहियों को बेहोश किया। एचसीपी राकेश शर्मा की सर्जिकल ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या की। जब वह सिपाही विजय कुमार के पास गए और गर्दन काटने का प्रयास करने लगे, उसकी चीख सुनकर प्रीति और अमन आए गए। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर पुलिस की एसएलआर से प्रीति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


तीसरे सिपाही प्रताप के मुंह पर मक्खी भनक रही थी। उसे मरा समझकर मकान के नीचे पहुंच गए थे। वहां सविता और उसके पिता मांगेराम की हत्या की और मकान में रखी सविता की लाइसेंसी रायफल लूटकर ले गए। । इसके बाद पैदल ही सूजती के जंगल में पहुंचे। वहां उन्हें बुढ़पुर का रविंद्र मिला। यहां एक खेत में गड्ढा खोकर एसएलआर दबा दी। रविंद्र ही दोनों को बाइक से  छपरौली क्षेत्र के खादर में ले गया। इसके बाद वे हरियाणा गए।  पुलिस ने सहदेव धनौरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सविता की लाइसेंसी राइफल भी यहां से बरामद हो गई है। इस मौके पर एएसपी अजीजुल हक, सीओ एसटीएफ मेरठ अमित कुमार, सीओ श्वेताभ पांडेय, सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ राजबीर सिंह मौजूद रहे। 

गांगनौली कांड के आरोपी: 
पंकज मान : सोनीपत के कबीरपुर निवासी जगदीश का बेटा है। सोनीपत के जाट कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 
हरीश : सोनीपत के अगवानपुर निवासी रामदिया का पुत्र है। सोनीपत के हेलम इंस्टीट्यूट से ओटी का कोर्स कर रहा है। फिलहाल जीडी शर्मा अस्पताल में वार्ड ब्वाय है। आईटी कक्ष में उसकी ड्यूटी चल रही है। 
सहदेव : धनौरा गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी अमरेश ग्राम प्रधान है। वह दोघट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा, हमले समेत विभिन्न धाराओं के 21 मुकदमे दर्ज हैं।
रविंद्र : बूढ़पुर गांव कर रहने वाला है। वह खेती करता है। उसकी कुछ समय पहले पंकज से दोस्ती हुई थी। फिलहाल फरार चल रहा है।

पुलिस टीम के सदस्य 
बागपत। आईजी के मुताबिक तीनों अपराधियों को पकड़ने में एसटीएफ मेरठ अनित कुमार, सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय, बड़ौत सीओ कर्मवीर सिंह, दोघट थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी समय सिंह, सर्विलांस टीम इंचार्ज अनुराग शर्मा मौजूद रहे। 

ये सामान हुआ बरामद 
बागपत। आईजी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एसएलआर, 16 कारतूस, एक रायफल 30 बोर, चार कारतूस के अलावा पांच तमंचे 315 बोर, 31 कारतूस, दो खोखे, पांच मोबाइल और 1840 रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें