फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद भवन कर्मचारी के बेटे ने मालगाड़ी के सामने कूदकर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर अहेड़ा फाटक के पास युवक ने मालगाड़ी के इंजन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक का पिता संसद भवन में कर्मचारी है।
विज्ञापन

गौरीपुर निवाड़ा की यमुना बस्ती निवासी अरविंद ने बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई प्रवीण कुमार के साथ कार से चांदीनगर के एयरफोर्स स्टेशन पर दूसरे भाई प्रदीप कुमार से मिलने जा रहे थे। अहेड़ा फाटक पर पहुंचे तो फाटक बंद मिला। इसी दौरान प्रवीण कुमार गाड़ी से उतरा और खेकड़ा की ओर से आ रहे मालगाड़ी के इंजन की ओर पटरी पर दौड़ लगा दी। उन्होंने और आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन इंजन की चपेट में आने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद ने बताया पिता इकबाल संसद भवन में कर्मचारी है। भाई प्रदीप चांदीनगर एयरफोर्स स्टेशन का कर्मचारी है। प्रभारी कोतवाली सत्येंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें