फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फोटो खिंचवाते समय अलकनंदा नदी में बहा फतेहपुर पुट्ठी के पूर्व सैनिक का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह अलकनंदा नदी में स्नान करते समय फतेहपुर पुट्ठी गांव का 19 वर्षीय रजत तोमर बह गया। वह फोटो खिंचवाते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक देशपाल का बेटा रजत तोमर अपने दोस्त मनु के साथ शनिवार को हरिद्वार घूमने निकला था। वहां से वे शामली में मनु के मामा के घर गए। फिर बाइक से हरिद्वार होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचे। रविवार सुबह करीब सात बजे दोनों अलकनंदा नदी के किनारे पहुंचे। पहले मनु ने स्नान किया और रजत ने उसके फोटो-वीडियो बनाए। इसके बाद जब रजत स्नान करने लगा, तो मनु उसके फोटो खींच रहा था। बताया गया कि फोटो खिंचवाते समय रजत ने नदी में बंधा एक तार छोड़ा। इसके बाद वह तेज बहाव में बह गया। मनु ने शोर मचाया, लेकिन रजत कुछ देर बाद दिखाई देना बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने गोताखोरों के साथ रजत की तलाश शुरू की। दोपहर करीब दो बजे मनु ने गांव में दोस्तों और परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व सैनिक देशपाल, जयवीर, अभिषेक, सचिन, रोहित समेत अन्य लोग कई गाड़ियों से रुद्रप्रयाग पहुंचे। कई घंटे की तलाश के बाद भी रजत का कुछ पता नहीं चला। अब सोमवार को नदी में दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा।
-मनु बोला, मैं चिल्लाता रहा गया
देर रात घर पर पहुंचे मनु तोमर ने बताया कि रजत के डूबते ही उसने चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस दौरान उसका मोबाइल भी अलकनंदा नदी में गिर गया।
विज्ञापन

-एनडीए की तैयारी कर रहा था रजत
पूर्व सैनिक देशपाल के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद रजत ने एनडीए में भर्ती की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए कोचिंग भी कर रहा था। वहीं पूर्व सैनिक देशपाल नोएडा की कंपनी में गार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें