फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने किया प्रेम विवाह, पिता पर कर दिया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने गांव से भागकर शादी रचा ली। तनाव बन जाने पर प्रेमी का परिवार गांव छोड़कर चला गया। युवक का पिता रात के समय घर से कुछ सामान लेने पहुंचा तो युवती पक्ष के लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

एक गांव के युगल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की दो साल पहले शादी कर दी गई। मगर, छह माह पहले वह मायके में लौट आई और अपने पूर्व प्रेमी के साथ घर से गायब हो गई। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। जैसे ही युवक के परिजनों को शादी की जानकारी मिली वह गांव से चले गए। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। शनिवार रात युवक का पिता गांव पहुंचा और अपने घर से कुछ सामान ले जाने लगा। इस बीच युवती के परिजन पहुंचे और उस पर पथराव कर दिया। आरोप है कि आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस गांव में पहुंची। पांच आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें