फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मारी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गेस्ट हाउस के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसके पिता घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सुबह करीब तीन बजे सिसाना का विनोद अपने बेटे रवि (13) के साथ घोड़ा बुग्गी लेकर सब्जी मंडी जा रहा था। वह जैसे ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा तो दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल पिता व पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद ने कोतवाली पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें