फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसी की डेढ़ साल से नहीं मिली पेंशन, कोई एक साल से चक्कर काट रहा

Sat, 29 Jun 2024 04:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां किस तरह से सरकारी कार्यालयों में विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन के लिए चक्कर कटवाकर परेशान किया जा रहा था। यह शुक्रवार को विकास भवन में पहली बार लगाए गए शिविर में दिखाई दिया। जहां पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने और ईकेवाईसी के लिए विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां पहले दिन 413 की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार विकास भवन में शिविर लगवाया तो इसका पता चलने पर शुक्रवार सुबह को एक घंटा पहले ही वहां विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। वहां शिविर शुरू होने से पहले दस बजे तक काफी भीड़ जमा हो गई और सभी अपनी समस्या का निस्तारण कराने के लिए खींचतान करने लगे। क्योंकि किसी की डेढ़ साल से पेंशन नहीं मिल रही थी तो कोई एक साल से चक्कर काट रहा था। कार्यालयों में उनको टरका दिया जाता था। सबसे बुरी स्थिति वृद्धावस्था पेंशन को लेकर चल रही है, जिनकी कोई समस्या नहीं सुनता तो ईकेवाईसी तक नहीं की जाती है। मगर शिविर में उन सभी की समस्याओं को निस्तारण किया गया।
413 शिकायतों का निस्तारण हुआ, डीएम ने निरीक्षण किया
विकास भवन में लगाए गए शिविर में 413 समस्याओं का निस्तारण किया गया। इनमें विधवा पेंशन की 143, वृद्धावस्था पेंशन की 240 और दिव्यांग पेंशन की 30 समस्याओं का निस्तारण हुआ। बुजुर्ग व दिव्यांग किसी तरह शिविर में पहुंचे और समस्या दूर कराई। वहीं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिविर का निरीक्षण करके पेंशन के लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का निस्तारण शुरू कराने की बात कही। डीएम के सामने भी लोगों ने समस्याएं रखी। यह शिविर विकास भवन में शनिवार को भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

भीड़ होने पर अव्यवस्था भी हुई, फिर दूर कराई
विकास भवन में सुबह ही भीड़ जमा होने के कारण अव्यवस्था भी फैल गई। वहां मुख्य बरामदे में भीड़ जमा हो गई और बैठने तक की जगह नहीं बची। वहां एक बुजुर्ग महिला अंगदपुर जौहड़ी की वसीला को गर्मी के कारण चक्कर भी आ गए और वह नीचे फर्श पर लेट गई। वहां अव्यवस्था देखकर अधिकारियों ने बाहर कुर्सियां रखवाई और उन पर सभी को बैठने के लिए कहा गया। उसके बाद स्थिति सामान्य हुई। मगर अपनी समस्या का पहले समाधान कराने के लिए वहां खींचतान होती रही।

दिव्यांग पेंशन के लिए आया था। फार्म पहले ऑनलाइन भरवाया था जो सही नहीं भरा था। पिछले करीब आठ महीने से परेशान था। अब यहां समस्या का समाधान कराने आया हूं और अपनी समस्या के बारे में बताया है। - योगेश, खेकड़ा
मैं पिछले डेढ़ साल से विकास भवन में सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा हूं। मगर वृद्धावस्था पेंशन नहीं बन सकी थी। अब यहां आकर वृद्धावस्था पेंशन के लिए फार्म भरवाया गया है। - सुखबीर, अमीपुर बालैनी
पिछले आठ महीने से वृद्धावस्था पेंशन के लिए फार्म भरकर चक्कर काट रहा हूं। कभी ब्लॉक में तो कभी विकास भवन भेज दिया जाता है। समस्या का समाधान नहीं हुआ था तो अब शिविर में समस्या लेकर आया हूं। - वेदपाल, ट्योढी
मेरा वृद्धावस्था पेंशन के लिए फार्म नहीं भरा गया था। एक साल से परेशान थी। यहां फार्म भरवाने के लिए आई थी। जिससे समस्या दूर हो सके। -वकीला, ककौर कलां

वर्जन
विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन की समस्याओं को दूर करने के लिए शिविर लगवाया गया। जिससे इनको समस्याओं के समाधान के लिए चक्कर न काटने पड़े। पहले दिन 413 की समस्याओं का समाधान हुआ। शनिवार को भी शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें