फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का स्वास्थ्य सुधरेगा तो स्वस्थ होगा समाज

विज्ञापन
बागपत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अपराजिता :
विज्ञापन

- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज बागपत में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ बुशरा करीमी और डॉ बबीता शर्मा ने कहा कि किसी भी बीमारी को छिपाने से मर्ज बढ़ता है। छात्राएं कोई भी समस्या होने पर अभिभावकों और शिक्षिकाओं से साझा करें। डॉक्टर के पास पहुंचे और उपचार कराएं। बेटियां अगर स्वस्थ होगी तो समाज स्वस्थ होगी। कोरोना काल के कारण ऑनलाइन पढ़ाई मोबाइल पर हुई है, जिस कारण आंख संबंधी रोग बढ़े हैं। छात्राओं ने आंखों में पानी और सिर दर्द की समस्या रखीं। डॉक्टरों ने हरी सब्जियों और सलाद की मात्रा भोजन में बढ़ाने की सलाह दी। नियमित तौर पर आंखें धोते रहें। एक निश्चित दूरी से मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और कंप्यूटर का प्रयोग करें। प्रधानाचार्या डॉ प्रीति शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को संदेश दिया।
विज्ञापन

---------------------
कानून की जानकारियां रखें छात्राएं
बागपत। बागपत कोतवाली की एसआई सुमन ने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 की जानकारी दी। कोतवाली का नंबर भी साझा किया। छात्राओं से कहा कि किसी भी समस्या पर झिझके नहीं, बल्कि पुलिस से संपर्क करें। पुलिस बेटियों की मदद करेगी और पहचान को भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

क्या बोली छात्राएं
- मेहर सिद्दीकी ने कहा कि आंखों की बीमारियों के विषय में उपयोगी जानकारी मिली। डॉक्टरों ने समाधान किया।
- कौशर जहां ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य और खानपान की जानकारियां दी गई। आंखों की देखभाल के विषय में बताया गया।
- सना कस्सार ने कहा कि नियमित व्यायाम की सलाह डॉक्टरों ने दी है। आंखों की समस्याओं का समाधान भी बताया गया।
- तरन्नुम राजपूत ने कहा कि शिविर में नियमित व्यायाम की सलाह दी गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने उपयोगी सलाह दी।
- खुशी का कहना है कि शिविर में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। छात्राओं के लिए कैंप उपयोगी रहा।
- तनु का कहना है कि छात्राओं को मोबाइल के प्रयोग से होने वाली समस्याओं और समाधान के विषय में बताया गया है।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें