फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे व्यक्ति को एसओ ने खिलाया खाना, पांच सौ रुपये भी दिए

विज्ञापन
बिनौली क्षेत्र में ग्रामीण को खाना देते एसओ रवेन्द्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। लॉकडाउन में पुलिस ने मानवता का परिचय दिया है। बिनौली थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को गांव में चेकिंग पर निकली थी। बाजार में एक असहाय व्यक्ति लेटा हुआ मिला। एसओ रवेंद्र यादव ने वजह पूछी तो कहा कि वह दो दिन से भूखा है। इस पर पुलिस ने पहले व्यक्ति को सैनिटाइज किया। उसके हाथ धुलवाए और फिर पुलिसकर्मियों से खाना मंगाकर उसे खाना खिलवाया। व्यक्ति ने बताया कि वह अकेला है। उसका कोई ठिकाना नहीं है। उसे पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता की जरूरत है। एसओ ने अपनी जेब से पांच सौ रुपये दिए और सुरक्षित ठिकाने पर चले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मददगार बनीं पुलिस
बागपत। पुलिस ने लोगों की खूब मदद की। जिले भर में जरूरतमंद लोगों का सहयोग किया गया। पुलिस ने खेकड़ा शहर के मोहल्ला अहिरान में झोपड़ी डाल कर रह रहे लोगों की मदद की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी वाहन में सामान भरकर इन लोगों के बीच पहुंचे और पचास से अधिक परिवारों को आटा, आलू, दाल, सरसों का तेल व नमक वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें