फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में सो रही महिला समेत चार लोगोंे को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोमवार रात बड़ौत में घर में सो रही गुड्डी के बेड पर सांप चढ़ गया और उसके पैर की अंगुली में डस लिया। इसके अलावा सुन्हैड़ा, गौरीपुर जवाहरनगर और मंसूरपुर गांव में तीन युवकों को सांप ने डसा, जिनकी जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर जान बचाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सक ने गुड्डी की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। इसके अलावा घर में काम कर रहे समीर निवासी गौरीपुर जवाहरनगर के पैर में सांप ने डस लिया। उसके शोर मचाने पर आए परिजनों ने सांप को मारने का प्रयास भी किया, लेकिन वह दीवार में घुस गया।
इनके अलावा सुन्हैड़ा गांव में विशाल और मंसूरपुर गांव में सचिन के पैर में भी सांप ने डस लिया। डॉ. विजय प्रकाश का कहना है कि सांप के डसने पर एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर मेरठ रेफर किया गया। वहां पर हालत में सुधार होने पर छुट्टी मिल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें