बड़ौत। लोयन निवासी मदनलाल के परिवार के साथ मकान खाली कराने को लेकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो डंडे व थपकी बरामद की गई है।
मदनलाल ने बताया कि उसने गांव का मकान रिश्तेदार को रहने के लिए दिया हुआ है। उन्हें मकान खाली कराने के लिए कहा गया, मगर खाली नहीं किया। 18 अगस्त को वह अपने भाई सुभाष, विनोद, अशोक के साथ मकान खाली करने को कहने के लिए गया तो वहां लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया, जिसमें सुभाष, मोहित व अशोक घायल हो गए। मदनलाल की शिकायत पर पुलिस ने अमित पुत्र करतार, अमित पुत्र जोगीराम, विकास व राजपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना अधिकारी आदित्य कुमार का कहना है कि दोनों अमित व विकास को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। राजपाल को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।