फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूंछ पकड़ने पर सांप ने किसान के हाथ में डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में नलकूप में घुसे सांप को किसान ऋषिपाल पूंछ पकड़कर बाहर निकालने लगे। तभी सांप ने उनके अंगूठे में डस लिया। उनके अलावा सिरसली गांव में ईंटों के नीचे छिपे सांप ने 11वीं के छात्र आर्यन के हाथ की अंगुली में डस लिया। दोनों को चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिरसली गांव निवासी किसान शुक्रवार की सुबह खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए नलकूप पर गए थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो उस पर चढ़ा सांप नीचे गिर गया, जिससे किसान बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्होंने डंडे से सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। काफी देर बाद ऋषिपाल ने पूंछ पकड़कर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने हाथ के अंगूठे में डस लिया। सूचना मिलने पर आए भाई उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके अलावा सिरसली गांव निवासी 11वीं के छात्र आर्यन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर घर में रखी ईंट उठा रहा था, तभी नीचे छिपे सांप ने हाथ की अंगुली में डस लिया। जिला अस्पताल के डॉ. शाहिद अली का कहना है कि दोनों को एंटी स्नेक वेनम की 10-10 वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें