फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख यमुना में मवेशी छोड़कर भागे तस्कर, पुलिस वीडियो बनाती रह गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देख यमुना में मवेशी छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन

बागपत। यमुना से पशु तस्करी का खेल सामने आया है। पशु तस्कर हरियाणा से पशुओं को बैल-बुग्गी के सहारे नगर की ओर ला रहे थे। पुलिस को देखकर पशु छोड़कर भाग गए। पुलिस सिर्फ वीडियोग्राफी करती रह गई। पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

सोमवार को यमुना से होकर दोपहर के समय हरियाणा की ओर से आधे दर्जन पशुओं को बांधकर तस्कर बागपत में ला रहे थे। तस्करों ने सभी मवेशियों को बैल-बुग्गी से बांध रखा था। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान उक्त तस्करों को देख लिया। तस्कर मवेशियों को बग्गी सहित यमुना में बीच में ही छोड़कर हरियाणा की ओर चले गए। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। वही पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें