अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला गांव में एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें लंबी कूद में मुस्कान, 5000 मीटर दौड़ में सागर और 3000 में रवि, गोला फेंक में रुचि, ऊंचीकूद में नाजरीन प्रथम रही।
बली मेवला गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में सोमवार को एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक चौधरी अजब सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह ने किया। इसमें जूनियर वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रवि प्रथम और राहुल द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, विनीत द्वितीय और नवीन तृतीय रहा। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में अभिषेक, जूनियर वर्ग में विनीत और सब जूनियर में स्वेतकेतु प्रथम रहा।
सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, रोहित द्वितीय और आमिर तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, रोहित द्वितीय और मोनू पंवार तृतीय रहा। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नदीम प्रथम और रोहित द्वितीय रहा। सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर में मनीष प्रथम, तालिब द्वितीय और हनी तृतीय रहा।
बालिका जूनियर वर्ग की लंबी कूद में मुस्कान प्रथम, स्वाति द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग के गोला फेंक में रुचि प्रथम और प्रियंका द्वितीय रही। ऊंची कूद में नाजरीन, अर्पी और जूनियर में शालू प्रथम, 100 मीटर में मोनी प्रथम, सोमाली द्वितीय रही।
सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम और ज्योति द्वितीय रही। जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, मोहसिना द्वितीय और सोनाली तृतीय रही।
सब जूनियर बालिका वर्ग में मनीषा, आदिति, आंचल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। इस दौरान प्रधानाचार्य नवाब सिंह, क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा, गुर्जर महासभा के अध्यक्ष टीकम सिंह, चौधरी आनंद चेयरमैन, संजय, क्रीड़ा अध्यक्ष, सुदेश, देवेंद्र सिंह, श्यामवीर, पवन कुमार, प्रधानाचार्य कृष्णपाल, रामोत्तार, मुकेश मौजूद रहे।