फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 37 विद्यालयों में शुरू होगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र में शुरू होगी व्यवस्था, विभाग ने तैयारी शुरू की
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को कराया जाएगा शिक्षण
छपरौली ब्लॉक के सबसे अधिक विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नए शैक्षिक सत्र में जिले के 37 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएगी। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण कराया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। छपरौली ब्लॉक में सबसे अधिक 11 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू होगी।
जिले में 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक, 136 संविलियन, 23 सहायता प्राप्त व दो कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों सहित 555 विद्यालय है। नए शैक्षिक सत्र में कान्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चों को प्रोजक्टर के माध्यम से शिक्षण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला समन्वयक निर्माण सौरभ शुक्ला ने बताया कि आगामी सत्र में जिले के 37 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएगी। छपरौली ब्लॉक में सबसे अधिक 11 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू होगी। बड़ौत ब्लाक के नगरीय क्षेत्र में एक भी विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं किया जाएगा। बड़ौत ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के आठ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक विद्यालयों की संख्या
खेकड़ा 03
पिलाना 05
छपरौली 11
बागपत 04
बड़ौत ग्रामीण 08
बिनौली 06
बड़ौत नगरीय 00
कुल चयनित विद्यालय 37
बच्चा जो देखता है, वहीं सिखता है। परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू होने पर बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें