फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकौली में बनाई किसान श्रंखला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
कृषि कानून बिल के विरोध में चांदीनगर के पांची चौराहे पर मानव श्रृखंला बनाते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम लिखित मांगपत्र अधिकारियों को सौंपा
विज्ञापन

- जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
चांदीनगर (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में ढिकौली गांव के किसानों ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। जो कानून किसानों को ही स्वीकार नहीं है, उन्हें जबरन किसानों पर थोपने का काम किया जा रहा है। सरकार ने मनमानी की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में किसान गांव के मुख्य तिराहे पर एकत्र हुए। किसानों ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे। कानून के विरोध में देश का किसान एकजुट होकर खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार किसानों की बात मानने के बजाए अपनी मनमानी पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांची चौराहे पर किसानों के बीच खेकड़ा तहसील से अधिकारी पहुंचे, जिन्हें मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान रामपाल सिंह, विनोद प्रधान, विक्रम सिंह, ओमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप ढाका, देवेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, ईश्वर कुमार, इंद्रपाल सिंह, नीरज सिंह, सहंसरपाल, हरपाल सिंह, सुभाष ढाका, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें