‘पढ़े बागपत’ के लिए होगी लोगो-स्लोगन प्रतियोगिता
बागपत। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रेरणा के बाद जिले में शिक्षा विभाग ‘पढ़े बागपत’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर लोगो और स्लोगन डिजाइन प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई है। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार सभी शिक्षण संस्थानों को पत्र के माध्यम से प्रतियोगिता में विद्यालयों को प्रतिभाग कराने के लिए निर्देशित किया।
इस कार्यक्रम के तहत जिल स्तर पर लोगो और स्लोगन डिजाइन होंगे। बताया कि नौ नवंबर को विद्यालय स्तर की तहसील स्तर के कॉलेजों में होगी। बड़ौत तहसील के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, बागपत तहसील का श्री यमुना इंटर कॉलेज और खेकड़ा तहसील का जैन इंटर कॉलेज में यह प्रतियोगिता होगी। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता 11 नवंबर को निर्धारित की गई है। विद्यालय स्तर के चयनित छात्र-छात्राएं प्रतियोगिताए करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 नवंबर को श्री यमुना इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्तर के विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं सबसे अच्छा लोगो और स्लोगन बनाने वाले छात्र का चयन ‘एक दिन, एक समय’ अभियान के लिए होगा और 14 नवंबर को प्रकाशन किया जाएगा।
--------------
हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
बागपत। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि ‘एक दिन, एक समय’ अभियान को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। विद्यालय, कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्राचार्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन 9675000936, 8586953500 एवं 9759474863 नंबरों पर जानकारी कर सकते है।