फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की शोभायात्रा निकाली

Thu, 03 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ग्राम फैजपुर निनाना और फैजुल्लापुर में भगवान शिव परिवार की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी और रथ की सवारी करने के लिए बोली लगाई गई। जिसमें हाथी की सवारी की बोली सबसे अधिक दो लाख एक हजार रुपये मदन बावरी निवासी फैजपुर निनाना द्वारा लगाई गई और दो रथों की सवारी के लिए सतेंद्र पोस्तिया और रामबीर भंडा द्वारा 31-31 हजार रुपये की सबसे अधिक बोली लगाई गई।
विज्ञापन


ग्राम निनाना में चल रहे शिव मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुधवार को प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व कमिश्नर डॉ. ईश्वर सिंह ने किया। उनके साथ हरेंद्र प्रधान, सुरेशपाल कश्यप, रामबीर भंडा, ओमबीर भंडा, उम्मेद, नरेंद्र पोस्तिया, नरेश प्रधान और अन्य गांव वासियों का सहयोग रहा।

शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट, रथ पर विराजमान प्रतिमाओं का गांव का भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजे भक्ति धुन बजाते हुए चल रहे थे। दोनों गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ नाचते-गाते हुए चल रही थी। यात्रा गांव की गलियों से होकर निकली तो दोनों गांवों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा बड़े ही सद्भावना से मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत महायज्ञ दिनांक 26 फरवरी से शुरू हुआ है जिसमें रामबीर भंडा प्रमुख यज्ञमानरहे। दोनों गांवों के प्रधानों और  सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। शिव मंदिर समिति फैजपुर निनाना के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। रामवीर भंडा ने बताया कि 3 मार्च को गांव फैजपुर निनाना के शिव मंदिर में मूर्ति की स्थापना और भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें