फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार रात लांक चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बागपत के टटीरी निवासी संगीता पत्नी बाॅबी, सुनील पुत्र भोला, सुमन पत्नी सुनील और कौशल आदि शामली के गांव सहटा में रवि के यहां आयोजित जागरण में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह सभी लोग इको गाड़ी में सवार होकर गांव लौट रहे थे। लांक चौकी के पास अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक विकास, संगीता, सुनील, सुमन और कौशल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें