दुष्कर्म के आरोप के मामले में फैसले को लेकर दोनो पक्ष आमने समाने
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पक्ष व पीड़ित पक्ष में फैसले को लेकर मारपीट हो गई। इसमें भाजपा नेता व एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
गांव के व्यक्ति ने मंगलवार को गांव के ही एक युवक पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। गांव के एक समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे समुदाय पर उसे दुष्कर्म के मामले में फसाने की आशंका जताई थी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में फैसले को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। मारपीट में किशोरी पक्ष से महिला सहित चार लोग व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पलायन की चेतावनी दी।
उधर दूसरे पक्ष के आरोपी के छोटे भाई ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि कुछ समय पहले जलालपुर बड़ौत में 22 लाख रुपये का तांत्रिक क्रिया की ठगी का खुलासा हुआ था। जिसमें तांत्रिक उनके गांव का ही है। पांच-छह आरोपी फरार चल रहे हैं। इसी के चलते दूसरे समुदाय के लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसाने की कोशिश की थी। बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष दूसरे समुदाय के 15-20 लोगों ने जान से मारने की नियत से लाठी डंडो से उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हुए है। थाना प्रभारी मुनेशपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।