फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम को लेकर संघर्ष में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नयागांव में चुनाव परिणाम को लेकर शुक्रवार को हुए संघर्ष दो पक्षों में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हमीदाबाद उर्फ नयागांव में निवासी सीताराम और राजकिशोर पक्ष में चुनाव परिणाम के नतीजे को लेकर दो दिन पहले कहासुनी हो गई। इसी को लेकर उनके बीच तनातनी चल रही थी। शुक्रवार रात करीब दस बजे करीब दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। उनमें लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें सीताराम पक्ष से सोमपाल, सतवीर व नीलू तथा दूसरे पक्ष से राजकिशोर उनकी पत्नी बबीता व कुलदीप घायल हो गए। इस दौरान पड़ोसियों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। शुक्रवार की देर रात दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि वोट के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में एनसीआर दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें