फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छह अधिकारियों ने नहीं सौंपी सत्यापन रिपोर्ट, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गो आश्रय स्थल, पंचायत घर, अंत्येष्टि स्थल, फार्मर रजिस्ट्री शिविर, अमृत सरोवर का सत्यापन करने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 18 अधिकारियों को गो आश्रय स्थल, पंचायत घर, अंत्येष्टि स्थल, फार्मर रजिस्ट्री शिविर व अमृत सरोवर का सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इनमें से छह अधिकारियों ने अभी तक भी सत्यापन रिपोर्ट नहीं सौंपी है। सीडीओ ने छह अधिकारियों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छह जनवरी तक अधिकारियों को रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए थे। 12 अधिकारियों ने सत्यापन रिपोर्ट पांच जनवरी तक भेज दी थी। छह अधिकारियों को छह जनवरी तक रिपोर्ट देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी। आदेश देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने लोनिवि के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने मीतली, अहैड़ा, सहायक अभियंता नितीश सिंह बोनल ने बावली, कंडेरा व छछरपुर, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मुकेश देव ने जिवाना गुलियान, पलड़ी, ईदरीशपुर, अधिशासी अभियंता जल निगम अमित कुमार वर्मा ने किरठल, ककड़ीपुर, जल निगम के सहायक अभियंता विनीत भारद्वाज ने लूंब, बौढ़ा, अटल भूजल के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने काकौर कलां की रिपोर्ट नहीं देने पर नोटिस जारी कर रिपोर्ट नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें