फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष में दो महिलाओ सहित छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष में दो महिलाओं सहित छह घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में बच्चों के विवाद में दो परिवारों में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। उन्होंने एकदूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम सांकरौद निवासी अफसाना और सुल्ताना के बच्चे सोमवार सुबह मकान के बाहर गली में खेल रहे थे। इसी दौरान उमें विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद कहासुनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष की महिला अफसाना और उसका पुत्र फरमान, दूसरे पक्ष की सुल्ताना, उसका देवर अयूब, पुत्र अनस और अमन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसाना का आरोप है कि विरोधियों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, सुल्ताना का आरोप है कि अफसाना के परिजनों ने उसके घर में घुसकर हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस बाबत सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें