फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत छह घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नौरोजपुर गुर्जर गांव का रहने वाले वकील अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी समीना और बेटी सीमा कई दिन से बुखार से ग्रस्त है, जिनका उपचार कराने के लिए शनिवार को वह बाइक से बागपत जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही सिसाना गांव में पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने टक्कर मारकर तीनों को घायल कर दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने कार चालक की पकड़कर धुनाई कर दी, जिसे पुलिसकर्मियों ने बचाया। दूसरी घटना मे नौरोजपुर गुर्जर गांव के नेपाल का उपचार कराने के लिए पत्नी धनीता और भतीजे प्रयास को बागपत लेकर जा रहे थे। सिसाना गांव में पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल, धनीता और प्रयास घायल हो गये, जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नेपाल और प्रयास को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें