बागपत। विकास भवन का सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। कई विभागों में छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में पंकज मलिक अनुपस्थित मिले और वह 12 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पूजा राणा 13 दिसंबर से अनुपस्थित चल रही है। सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय में प्रधान सहायक सूर्य प्रकाश, जिला प्रोबेशन कार्यालय में सहायक लेखाकार रवि ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर हयात जमाली व अभिषेक धामा अनुपस्थित रहा। रवि ठाकुर दो दिन से अनुपस्थित चल रहे हैं। सीडीओ ने सभी का वेतन रोक दिया है और मानव संपदा पोर्टल से ही छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।