फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में राखी बांधने पहुंची बहनें, घंटों करना पड़ा इंतजार

Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
जेल के बाहर भाई के इंतजार में खड़ी बहनें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों को राखी बांधने के लिए पहुंची बहनें घंटों तक बाहर खड़ी रही। मिठाई अंदर लेकर जाने से मना करने के बाद आक्रोशित महिला और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। उधर, बंदियों ने भी अंदर भूख हड़ताल शुरू कर दी। बाद में मिठाई ले जाने की अनुमित पर ही मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में सुबह आठ बजे से ही बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए परिजनों के साथ पहुंचनी शुरू हो गई थी। मगर, जेल प्रशासन ने मिष्ठान आदि अंदर ले जाने से मना किया। आरोप है  महिलाओं को अंदर से ही मिष्ठान खरीदने की सलाह दी।

जेल में मिष्ठान महंगा बताकर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने जेल के बाहर हंगामा काटना शुरू कर दिया। जब जेल के अंदर बंदियों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कई घंटे तक राखी बांधने पहुंची महिलाएं अपने बच्चों के साथ तेज धूप में भूखी प्यासी जेल के बाहर खड़ी रही।
विज्ञापन


जब उन्होंने जेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने राखी बांधने पहुंची महिलाओं को मिठाई अंदर जाने की अनुमति दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें