बिनौली। क्षेत्र के गांव सिरसली में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दम दिखाया। इसमें सिरसली की बालिकाओं ने दम दिखाया।
प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में बिनौली की मनीषा प्रथम, परी द्वितीय और रिया तृतीय रही। लंबी कूद स्पर्धा में आकांक्षा प्रथम और रिया द्वितीय रही। कबड्डी स्पर्धा में प्राथमिक विद्यालय बिनौली न.1 की टीम प्रथम रही। खोखो स्पर्धा में सिरसली की टीम प्रथम रही। पूर्व माध्यमिक स्तर 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में सिरसली की पायल प्रथम, बरनावा की अंजू द्वितीय रही। 200 मीटर में सिरसली की शिवानी प्रथम और शालू द्वितीय रही। खोखो और कबड्डी स्पर्धा में सिरसली की टीम प्रथम रही। इस दौरान बीईओ सतीश शर्मा, प्रधानाध्यापक आजाद सिंह, ऋषिपाल सिंह, कविता सिंह, प्रतिभा मलिक, अजिता, कमल तोमर, पूजा ढाका, मनोज विश्नोई, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।