फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसआईआर ने रोकी शिक्षा की लय, पढ़ाई पर गहराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। एसआईआर ने शिक्षा की लय को रोक दिया है और अब विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी संकट गहराने लगा है। क्योंकि जिले के प्राथमिक, कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगा दी गई है। जिससे शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
स्कूलों में पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चे खेलते नजर आते हैं। कई स्कूलों में शिक्षक नहीं है तो कहीं एक या दो शिक्षकों के सहारे ही पढ़ाई हो रही है, जिससे स्कूल की अन्य कक्षा के बच्चे पढ़ाई नहीं होने के कारण खेलते है या फिर आराम से बैठे नजर आते है। बिजवाड़ा में सभी शिक्षकों की एसआईआर मेें लगी ड्यूटी : बिजवाड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां पर तीन शिक्षक व एक शिक्षा मित्र की तैनाती है। सभी की ड्यूटी बीएलओ में लगा दी है।
विज्ञापन

इनमें प्रधानाध्यापक प्रदीप सोलंकी, बिलाल अहमद, निविश सोलंकी व शिक्षा मित्र सुषमा देवी शामिल हैं। ड्यूटी लगने के कारण बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है। पढ़ाई नहीं होने से बच्चे स्कूल में खेलते हैं।
कंडेरा में एक शिक्षक के सहारे पढ़ाई

कंडेरा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में चार शिक्षक है और यहां 80 बच्चे पंजीकृत है। विद्यालय के तीन शिक्षकों की ड्यूटी एसआईार में लगी हुई है। यहां एक शिक्षक के सहारे ही बच्चोें की पढ़ाई हो रही है। इससे बच्चोें की पढ़ाई बाधित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही।

-



पांच शिक्षक 260 बच्चों को पढ़ा रहे

खेकड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में 13 शिक्षक है और यहां 260 बच्चे पंजीकृत है। आठ शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी हुई है। पांच शिक्षकों के सहारे ही 260 बच्चों की शिक्षा व्यवस्था है। यहां बच्चोें को भी पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।





दोघट का प्राथमिक विद्यालय नंबर भी खाली

दोघट कस्बे का प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 125 बच्चे पंजीकृत है और चार शिक्षक व एक शिक्षा मित्र की तैनाती है। सभी शिक्षक प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र गुप्ता, मीनाक्षी व शिक्षा मित्र कविता सिरोही की बीएलओ में ड्यूटी होने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। बच्चे स्कूल समय में मैदान में खेलकर समय पूरा करते है और शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है।







स्कूल खाली, मैदान में खेल रहे बच्चे

बड़ौत के प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा में 186 बच्चे पंजीकृत और यहां दो शिक्षक की तैनाती है। दोनों शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी होने के कारण बच्चों की पढ़ाई रामभरोसे चल रही है। बच्चे मैदान में खेलकर मौज मस्ती कर रहे है, क्योंकि उन्हें पढ़ाने वाला कोई शिक्षक नहीं है। वहीं बालैनी के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 62 बच्चे पंजीकृत है और चार शिक्षक तैनात है। दो शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी है और दो शिक्षक ही 62 बच्चों को पढ़ा रहे है।
विज्ञापन








वर्जन

- किसी भी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं हो रही है। शिक्षक एसआईआर में ड्यूटी करने के साथ ही बच्चोें को पढ़ाई करा रहे है। पुष्पेंद्र कुमार, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें