फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा भाईचारा ने किया रेणुका पंवार को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आवाज के दम पर रेणुका ने बनाई नई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। अपनी सुरीली आवाज के दम पर नई पहचान बनाने वाली गायिका रेणुका पंवार को खेकड़ा भाईचारा संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि रेणुका ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिखाया है।
विज्ञापन

खेकड़ा भाईचारा संगठन के सदस्य रविवार को नगर स्थित रेणुका पंवार के आवास पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने गायिका को मां सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रेणुका ने अपनी आवाज के दम पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब राज्य में दमखम दिखाया है। पिछले दिनों ही रेणुका पंवार का डीप मनी और इनदीप बख्शी के साथ साइया गाना हिट हुआ है। कमेटी के आशीष धामा, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अमित धामा और विक्की पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें