आगरा मे सम्पन्न हुई योग प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर लौटी सिमरन शर्मा का खेकड़ा मे स्वागत करत?
- फोटो : KAHKRA
आगरा में योग प्रतियोगिता में खेकड़ा की सिमरन ने जीता गोल्ड
बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा निवासी छात्रा ने आगरा में आयोजित योग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड जीता। नगर आगमन पर छात्रा का परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
फर्स्ट इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में आगरा स्थित जॉन मिल्टन स्टेडियम में सोमवार को योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। योग प्रतियोगिता में खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी अशोक शर्मा की पुत्री सिमरन वत्स ने भी प्रतिभाग किया। सिमरन ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को खेकड़ा लौटने पर परिजनों, मोहल्ले के लोगों और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने छात्रा सिमरन का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जयकिशन शर्मा, राकेश शर्मा, पंकज शर्मा, ओमदत्त शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रवीन शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद