फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तिकाओं में मिल रहे एक जैसे उत्तर

Mon, 01 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में तो एक जैसे ही सवालों के जवाब मिले। जितने सवाल सही पाए गए, उसके अनुसार अंक दिए। रविवार तक मूल्यांकन केंद्र में परीक्षकों ने 37725 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का रविवार को परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया परीक्षकों ने 37725 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर चुके हैं। रविवार तक 16356 कापी को जांचकर छात्रों को अंक दिए। मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।  

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे परीक्षकों ने बताया  जो कापी हम जांच रहे हैं, इनमें छात्रों ने अजीबों गरीब तरीके से प्रश्नों को हल किया हुआ है। जितने प्रश्नों को उत्तर छात्रों ने दिया हुआ है उसी के अनुसार अंक दिए हैं। उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया  उत्तर पुस्तिकाओं शांतिपूर्ण तरीके से जांच कराई जा रही है। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामान पुस्तिकाओं से नहीं निकल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें