फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में छाई खामोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना की लहर अब कम हो गई है। संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए शासन की गाइड लाइन के तहत कोरोना कर्फ्यू के चलते रविवार को बाजारों में खामोशी छाई। सुबह सुबह अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को पुलिस कर्मियों ने बंद कराया। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी गत शुक्रवार को ही कर ली थी।
विज्ञापन

संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए रविवार को भी कर्फ्यू रहा। इसके चलते रविवार की सुबह सुबह लोगों ने बाजार की ओर रुख किया। लोगों ने खाद्यान्न् सामग्री की खरीदारी की। शहर की बिनौली रोड, गांधी रोड, महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति, संजय मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, नेहरू रोड, फूंसवाली मस्जिद, गुराना रोड, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड व छपरौली चुंगी सहित अन्य जगहों में खामोशी छाई रही। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को हालांकि सड़कों पर लोगों की चहल पहल दिखी। रविवार को अनावश्यक रुप से खुल रही दुकानों को पुलिस ने बंद भी कराया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें