फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी एक ग्रामीण की 42 वर्षीय पत्नी कुछ समय से बीमार थी। उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बीमारी से तंग आकर रविवार सुबह उसने घर में रखा जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले गए तथा अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जानकारी कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें