फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ड्यूटी में आए एसआई की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के खालिदपुर के रहने वाले थे एसआई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बासौली में सीएम ड्यूटी में बुलंदशहर से आए एसआई की हार्टअटैक से मौत हो गई। बड़ौत थाना पुलिस ने एसआई का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। एसआई सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के खालिदपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

बासौली गांव में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे। इसलिए ही अन्य कई जिलों से पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के लिए बुलाया गया था। बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर थाने के एसआई सुनीत कुमार भी ड्यूटी के लिए आए थे। उनको पंडाल के पीछे ड्यूटी पर लगाया गया था। करीब ढ़ाई बजे उनके सीने में दर्द होना शुरू हुआ तो वह बाहर की तरफ जाने लगे। वह पार्किंग के पास पहुंचे तो उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और वह सड़क पर गिरगर तड़पने लगे। सीओ की गाड़ी में एसआई को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उनकी हार्टअटैक से मौत होने की बात सामने आई है। एसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें