बागपत। श्रावण मास के चौथे सोमवार को जिले के प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट बंद रहे। पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर मंदिर, गुफा बाबा मंदिर व अन्य प्रमुख मंदिरों पर पुलिस का पहरा रहा। जिले भर में प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहा। परशुरामेश्वर मंदिर में चौथे सोमवार को भी श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। शहरों व गांव देहात में कुछ मंदिरों में लोगों ने सोशल डिस्टेंस व मॉस्क का प्रयोग कर पूजा अर्चना की।
कोरोना महामारी के धर्मस्थलों के कपाट बंद हैं। लोगों को अपने घरों में रहकर पूजा करने के निर्देश हैं। श्रावण मास के चौथे सोमवार को भी जिले के प्रसिद्ध मंदिर परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, गुफा बाबा मंदिर के अलावा प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। वहीं शहर व गांव देहात के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रावण मास के चौथे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस व मॉस्क का प्रयोग किया। श्रावण मास के चौथे सोमवार को नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, शालीग्राम मंदिर, बालाजी मंदिर, चमरावल रोड स्थित भगवान शिव मंदिर, मेरठ रोड सिथत राधा-कृष्णा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उधर कस्बा अमीनगर सराय के श्री दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, बालाजी धाम, मनसा देवी मंदिर के कपाट बंद रहे। मंदिरों पर पुलिस तैनात रही। लोगों ने घर पर रहकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।