फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: व्यक्ति को सत्य का मार्ग दिखाती है श्रीमद् भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मौजिजाबाद नांगल के श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में तीसरे दिन कथा वाचिका नीरज शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से प्राणी का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से धुंधकारी जैसे पापी को भी मोक्ष की प्राप्ति हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग साधु बनकर लोगों को धोखा देते हैं। इससे लोगों का सच्चे साधु और महापुरुषों से विश्वास उठ गया है। श्रीमद् भागवत कथा व्यक्ति को सत्य का मार्ग दिखाकर उसका कल्याण करती है। श्रीमद् भागवत सुनने से ही मनुष्य के सभी पाप दूर हो जाते हैं और वह परमगति को प्राप्त होता है। उन्होंने धंधकारी का वर्णन सुनाते हुए कहा कि धुंधकारी ने जीवन में पाप किए और अपने कुकर्मों के कारण मृत्यु के बाद वह एक प्रेत बन गया था। धुंधकारी ने श्रीमद्भागवत कथा सुनी, जिससे उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इस मौके पर महंत अर्जुन नाथ, सुनीता, पिंकी, प्रेमवती, रजनी, कविता, बृजेश, शकुंतला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें