मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना पर वार्षिक मेला और रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसिद्ध गायिका अहिंसा जैन ने भजनों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। जैन कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया गया। ध्वजारोहण उद्योगपति नरेंद्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन, अभिषेक जैन और पारस पालना उद्घाटन दिव्या जैन, चंद्रिका जैन, रिशिमा जैन ने किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज निर्मल जैन, समाजसेवी अरुण जैन, संजीव जैन, राजीव जैन रहे।श्रीजी को लेकर रथ में बैठने का सौभाग्य प्रदीप जैन को प्राप्त हुआ। सारथी अनिल जैन ने रथ का संचालन किया। कुबेर अमित जैन, अथर्व जैन, दाएं इंद्र मनोज जैन, बाएं इंद्र जिनेन्द्र जैन बने।
बैंडबाजों की मधुर धुन ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। रथ के आगे युवाओं ने व महिलाओं ने आरती कर व नृत्य करके भक्ति कर धर्मलाभ लिया। रथयात्रा पूरे परिसर में घूमकर पांडुकशीला पर पहुंची, जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया। अतिथि कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ का प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर जैन, योगेश जैन, विनेश जैन, सुनील जैन, अमित जैन, सौरभ जैन, विप्लव जैन, अविरल जैन, अपूर्व जैन ने स्वागत किया।