फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान आज से, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। श्री 1008 पारस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी नेहरू रोड पर सोमवार को श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 4 जुलाई तक चलेगा। रविवार को बैठक कर तैयारियों की व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद वक्ताओं ने बताया कि सोमवार को विधान के प्रथम दिन सुबह सबसे पहले सौधर्म इंद्र और इंद्राणी को उनके घर से बैंड बाजे के साथ मंदिर लाया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे इंद्र-इंद्राणियों की भव्य घट यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात श्री जी को पाण्डुकशिला पर विराजमान करके पंडित सुनील शास्त्री के निर्देशन में श्री जी का अभिषेक शांतिधारा की जाएगी। वहीं आयोजन को सफल बनाने को लेकर कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियों सौंपी गई। इस अवसर पर सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, निरंजन जैन, अदिश जैन, नेम चंद जैन, मुकेश जैन का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें