फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन किया बरामद
विज्ञापन

फोटो संख्या 5

बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर पर शनिवार शाम लूट की घटना काे अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर सरूरपुर कला गांव निवासी भारत नैन पुत्र कंवरपाल से तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल और उसकी बाइक लूट ली थी। इस मामले में भारत की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया था। रविवार की तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों शातिर बदमाश पूर्वी यमुना नहर पर खड़े है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम माैके पर पहुंची तो बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। बताया कि पकड़े गए बदमाशों में हर्षित पुत्र कुलदीप निवासी आजाद नगर, उमंग उर्फ शेरू पुत्र योगेन्द्र निवासी आवास विकास और अनुज पुत्र जयप्रकाश निवासी फतेहपुर पुट्ठी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान उनसे लूटी गई बाइक, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बुलेट बरामद की है। बताया कि तीनों शातिर अपराधी हैं। हर्षित पर कोतवाली बड़ौत में विभिन्न अपराधिक घटनाओं के संबंध में तीन, उमंग के खिलाफ छपरौली थाने और बड़ौत कोतवाली में सात मुकदमे, अनुज पर बड़ौत कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें