फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौछार और ड्रिप सिंचाई से बचेगा पानी और बढ़ेगी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा अनुदान का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंर्तगत टपका सिंचाई के तहत 695 हैक्टेयर व बौछार सिंचाई के लिए 545 हैक्टेयर का लक्ष्य दिया है। योजना के अंतर्गत लघु सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत व सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत का अनुदान प्रदान कराया जाएगा। किसानों को योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि फसल के बेहतर उत्पाद के लिए समय-समय पर सिंचाई की जरुरत होती है। किसान ड्रिप व बौछारी सिंचाई कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर आय में बढ़ोतरी की जाएगी। जिले में प्रधानमंत्री कृषि योजना में टपक सिंचाई के अंर्तगत 695 हैक्टेयर एवं बौछार सिंचाई के अंर्तगत 565 हैक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। योजना में बागवानी जैसे (फल, मसालें, औषधीय) एवं कृषि फसलों को शामिल किया गया। उन्होंने किसानों को टपका सिंचाई का लाभ लेने के लिए फसल की ट्रैंच विधि से लाइन में बुआई करनी होगी। योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत एवं सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत का अनुदान प्रदान कराया जाएगा। योजना के लिए किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को फोटो, खसरा खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पंजीकरण एवं मोबाइल नंबर के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें