बड़ौत में जेपी पब्लिक स्कूल में चल रह तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए खूब दमखम दिखाया।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निर्देशिका शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कक्षा सात सात के बच्चों ने स्वागत गान व साड़ी ड्रिल का प्रोग्राम दिखाकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।
इसके बाद सतलज, झेलम, चेनाब, गंगेज के बच्चों ने अपने कैप्टन के साथ मिलकर खेलों का भव्य प्रदर्शन किया, जिनमें आदित्य तोमर, शुभम, दिव्या गर्ग, ऋषभ, विवेक, राजदीप, विकुल नैन, सूरज, अजय, आकाश ने अपनी-अपनी कक्षाओं मेें प्रथम, उमेर, मोहित, मानसी, निकेतन, आकाश तोमर, नीतिश, सागर, सहजाद ने द्वितीय व आदित्य दांगी, प्रीत पंवार, तल्हा साजिद, आकांक्षा, अभिनव, आकाश, मयंक, रितिक जैन, रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन मंजू शर्मा ने किया। स्कूल निदेशक गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समारोह समाप्त होगा।
प्रतियोगिता 11 को : बागपत। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि 11 दिसंबर को गांधी गांव स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में एथलेटिक प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।