फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेमिनार में एजेंटों को दिखाए अमीर बनने के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश करा पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें बिजनेस बढ़ाने के लिए कंपनी की तरफ से बड़े सेमिनार का आयोजन कर एजेंटों को एक्सयूवी, स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर विजेता बनने के सपने दिखाए गए। साथ ही के बिजनेस का लक्ष्य भी निर्धारित किया।
विज्ञापन

द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश कराकर जिले के 500 से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने अभिनेता श्रेयश तलपड़े, आलोकनाथ और कंपनी के मालिक समीर अग्रवाल समेत 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें 18 आरोपियों में कंपनी के एजेंट और शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं। दो एजेंट ऐसे हैं, जिनके नाम के आगे एक्सयूवी, स्कार्पियो अचीवर लिखा हुआ है, यानी इन एजेंटों ने कंपनी से मिले बिजनेस के लक्ष्य को हासिल कर एक्सयूवी और स्कार्पियो गाड़ी हासिल की। इन एजेंटों को दूसरे एजेंटों को बिजनेस बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करने की भी जिम्मेदारी दी गई, अलग-अलग जगहों पर होने वाले सेमिनार में जाकर यह प्रशिक्षण दे रहे थे। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें