फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में परिवार पर जानलेवा हमला, पांच घायल 

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर रविवार सुबह पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें तीन महिला समेत पांच लोग घायल हुए। तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। घटना की कोतवाली पर शिकायत की गई है।
विज्ञापन


मीतली निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पत्नी से एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक माह पूर्व उसकी पत्नी ने उनको इसकी जानकारी दी तो युवक को ऐसा न करने के लिए समझा दिया गया था। लेकिन युवक तभी से ही उनसे रंजिश रखने लगा था। रविवार सुबह उनका पूरा परिवार अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी युवक अपने परिजनों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह, उसकी पत्नी, भाई, भाभी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमलावरों ने उसके तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि मीतली में मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें