बागपत। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। निगेटिव ग्रुप के खून की सबसे अधिक कमी है। ब्लड बैंक में फिलहाल 91 यूनिट खून है, लेकिन इसमें ए निगेटिव की सिर्फ दो यूनिट और एबी निगेटिव की एक भी यूनिट नहीं है। इसके अलावा बी और ओ निगेटिव की सिर्फ चार-चार और एबी पॉजिटिव की तीन यूनिट है।
मरीजों को जरूरत पडऩे पर खून आसानी से मिल सके, इसके लिए बागपत के जिला अस्पताल में रक्तकोष है। दानदाताओं की कमी के कारण रक्तकोष में खून की कमी चल रही है। जिससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को खून की जरूरत पडऩे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रक्तकोष में डिमांड बढऩे पर विभाग की ओर से रक्तदाताओं को फोन कर रक्तदान करने के लिए बुलाया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि रक्त की जरुरत पडऩे पर रक्तदाताओं से फोन पर संपर्क कर रक्त की व्यवस्था कराई जाती है।
ग्रुप उपलब्ध
ए पॉजिटिव 23
ए नेगेटिव 02
बी पॉजिटिव 26
बी नेगेटिव 04
एबी पॉजिटिव 03
एबी नेगेटिव 00
ओ पॉजिटिव 29
ओ नेगेटिव 04
- वर्जन - जिला रक्तकोष में खून की कमी चल रही है, सबसे अधिक कमी नेगेटिव ग्रुप के खून की है। विभाग की ओर से जरूरत पड़ने पर दान दाताओं को फोन कर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। रक्तकोष में खून की स्थिति के बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया जाता है। - डॉ. ऐश्वर्या चौधरी, जिला ब्लड बैंक प्रभारी