फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, नगदी समेत लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ढिकौली गांव में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से हजारों की नगदी सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में देवर-भाभी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ढिकौली निवासी नरेंद्र ढाका ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण सोमवार रात घर में रखे सामान में आग लग गई। देखते देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। परिजन आग बुझाने का प्रयास करने लगे, जिसमें रविंद्र और संगीता झुलस गए। पड़ोस के लोगों ने देखा तो आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड़, सोफे और करीब 44 हजार की नगदी जल गई । पीड़ित ने बताया की लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें