बाल श्रम उन्मूलन अभियान में दुकानदारों को जागरूक करने का अभियान संपन्न हो गया। अब बाल श्रम कराने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें दुकान या फिर प्रतिष्ठान पर नौकर के अलावा नाबालिग बेटा भी काम करता मिला तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाल श्रम उन्मूलन अभियान एक जून से चलाया जा रहा है। जिसमें पहले सप्ताह एएचटीयू और स्थानीय थाना पुलिस ने बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, औद्योगिक क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें बालश्रम कराते पकड़े जाने पर दुकानदारों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बाल श्रम उन्मूलन अभियान में जागरुकता कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गए।
यह भी पढ़ें: Baghpat News: श्रम विभाग के अधिकारियों पर रुपये लेने का आरोप लगा शिकायत की
अभियान में अब बाल श्रम कराने वालों पर छापामारी की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए ब्लाॅकवार छह टीमें गठित की गईं हैं। स्थानीय पुलिस कार्रवाई में शामिल रहेगी। जिसमें दुकान पर काम करने वाले हरेक नाबालिग पर नजर रखी जाएगी और दुकान पर नाबालिग के काम करते मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि आठ जून से 30 जून तक बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बाजारों में अभियान चलाकर रेस्क्यू किया जाएगा। जिसमें दुकान पर दुकानदार का नाबालिग बेटा भी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।