फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के रूपये मांगने पर युवकों ने दुकानदार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की बिनौली रोड पर शुक्रवार को मिठाई के रुपये मांगने पर युवकों ने दुकानदार का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर की नई बस्ती निवासी पुनीत उर्फ बाबू पुत्र सुरेंद्र की नगर की बिनौली रोड पर रेलवे फाटक के समीप बाबू स्वीट्स के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार को दुकान पर बैठा हुआ था। कुछ युवकों ने उससे मिठाई खरीदी। दुकानदार पुनीत ने उनसे रुपये मांगे। इस पर युवकों ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें