अमीनगर सराय। गरीबों का राशन गटकने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी के नाम पर अमीनगर सराय में चल रही राशन की दुकान पर कार्रवाई कर दी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। अमीनगर सराय के गंज मोहल्ले राशन कार्ड धारकों ने राशन डीलर पर राशन डीलर नीलिमा रानी पर कम राशन देने और कुछ ने राशन नहीं देने का आरोप लगाया था, जो बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर की पत्नी है। शिकायत मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच शुरू कराई और 100 से अधिक राशनकार्ड धारकों के बयान दर्ज किए।
आपूर्ति निरीक्षक ने बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर पूर्ति अधिकारी को सौंपी। पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी का कहना है कि राशन वितरण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट में राशन वितरण में गड़बड़ी उजागर हाेने पर अमीनगर सराय की दुकान निलंबित कर दी गई है।
शामली में करोड़ी मार्ग पर गिरा दो मंजिला मकान।संवाद