फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर मुहूर्त में करें खरीदारी, मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन, आभूषण, कपड़ा, बर्तन, शेयर, प्रापर्टी खरीदने के लिए अलग-अलग मुहूर्त
विज्ञापन

चर योग, अमृत योग, काल योग, लाभ योग पर दें ध्यान, मिलेंगे सार्थक परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खरीदारी के लिए धनतेरस का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। कोई वाहन कोई प्रापर्टी तो कोई शेयर कपड़ा, बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक उपकरण खरीदने की तैयारी में है। हर कोई इस विशेष दिन के महात्म्य को भुनाने के लिए उतावला है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो खरीदारी का यह दिन और भी लाभप्रद हो सकता है। इसके लिए आपको योग और मुहूर्त का ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज के अनुसार इस महीने में धन त्रयोदशी यानी धनतेरस, दीपावली व एकादशी के पर्व का बहुत महात्म्य है। मंत्रों की सिद्धि एवं विशेष पूजन अर्चन के लिए जहां दीपावली का दिन शुभ होता है तो वहीं खरीदारी के लिए धनत्रयोदशी यानी धनतेरस बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बताते है कि वस्तुओं की खरीदारी के लिए अलग-अलग योग और मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

किस योग में कब करें किसकी खरीदारी
वाहन, प्रापर्टी की खरीदारी-- चर योग -- सुबह 11 बजे से दोपहर 2:12 तक।
मशीन, टीवी आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण-- लाभ योग -- 12 बजे दोपहर से 3:05 मिनट तक।
आभूषण, जेवर, बर्तन वस्त्र, खिलौने -- अमृत योग -- अपराह्न तीन बजे से शाम 5:31 तक।
कॉस्मेटिक सामान, खाद्य पदार्थ -- काल योग -- शाम 5 बजे से 7:11 तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें