फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटर दादी प्रकाशी की नाक की फटी नस, हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटने से हालत बिगड़ गई तो उनको नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है और अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शूटर दादी प्रकाशी तोमर के बेटे रामबीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे अचानक नाक से खून बहने लगा, जो रुका नहीं और वह बोहोश होकर जमीन पर गिर गईं। उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि उनकी नाक की नस फटने के कारण खून नहीं रुक रहा था। अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर और परिवार के लोग उनके साथ हैं। बताया कि चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। खून ज्यादा बह जाने से उन्हें कमजोरी आ गई है। दादी की हालत में पहले से सुधार है।


-60 वर्ष की उम्र में शुरू की थी शूटिंग
शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने 60 वर्ष की आयु में पिस्टल से निशानेबाजी शुरू की थी। वह इस उम्र में पदक जीतकर विश्व में विख्यात हुईं और कई बार पुरस्कर से सम्मानित हुईं। उनके जीवन संघर्ष पर फिल्म सांड़ की आंख भी बनाई। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में जौहड़ी में फिल्म की शूटिंग हुई। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूटर दादी प्रकाशी और भूमि पेडनेकर ने स्वर्गीय शूटर दादी चंद्रो तोमर के रोल का अभिनय किया। दादी की हालत बिगड़ने से उनके प्रशंसक चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें